By Navneet Bhaskar
ऋतुओं के जैसे हम खुद को संवार देंगे,
कर जाएंगे कुछ ऐसा सब हमारी मिसाल देंगे।
इंद्रधनुष के सात रंग लक्ष्य होगा हमारा,
मेहनत की रौशनी से आसमान में दिखाई देंगे।
ऋतुओं के जैसे हम खुद को संवार देंगे,
कर जाएंगे कुछ ऐसा सब हमारी मिसाल देंगे।
लाल रंग समान ऊर्जा हम भीतर जगाएंगे,
नारंगी रंग सम हम खुशियाँ लुटाएंगे,
पीले रंग जैसे हम में साकारात्मकता आएगी,
हरे रंग से विचारों में नवीनता और ताज़गी झलक जाएगी,
नीले रंग से हम आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे,
बैंगनी रंग से सपनो को हकीकत बनाऐंगे,
आसमानी रंग समानता के भाव को दर्शाएगा,
इसी उद्देश्य से हमारा नव वर्ष संकल्प समपन्न हो जाएगा।
ऋतुओं के जैसे हम खुद को संवार देंगे,
कर जाएंगे कुछ ऐसा सब हमारी मिसाल देंगे।
Lines👌👌👌👌👌marvelleous🙇🙆
Waoooo mam,, very nice lines. It is inspiring..
Your poems are wonderful di brlecauwe they were written by you from the core of your heart♥️♥️♥️